दो बीवी के झगड़े में बाप बन गया कसाई, दो महीने के बच्चे को गला दबाकर मार डाला, हो गया गिरफ्तार
पाकुड़ में दो माह के मासूम की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता सारजेन शेख को गिरफ्तार किया है। आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
Jharkhand Crime News: झारखंड के पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर दक्षिण टोला में दो माह के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बच्चे के पिता सारजेन शेख को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को बच्चे का पोस्टमार्टम कराया. मामले में बच्चे की मां रेशमा begam के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
मां के आवदेन पर पुलिस ने की कार्रवाई
मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पूछताछ के बाद बच्चे के पिता सारजेन शेख को गिरफ्तार किया गया है. मां के आवेदन के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: जीएसटी घोटाला: जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज
पहली बीवी से संपर्क बनाने पर बढ़ गया विवाद
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. बताया गया कि सारजेन शेख ने दूसरी शादी की थी और दूसरी पत्नी को लेकर गांव लौटा था. दोनों के बीच कुछ समय तक सबकुछ सामान्य रहा. इसी दौरान दूसरी पत्नी से एक पुत्र का जन्म हुआ. बाद में सारजेन के अपनी पहली पत्नी से दोबारा संपर्क में आने के बाद दूसरी पत्नी के साथ विवाद शुरू हो गया. इसी विवाद के बीच बच्चे की हत्या किए जाने की बात सामने आयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: रांची में महिला यात्रियों के लिए बढ़ेगी सुविधा, शहर में चलेंगी 10 नई पिंक सिटी बसें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राघव कुमार मिश्रा
राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










