प्रज्ञा केंद्रों में फर्जी हस्ताक्षर से दस्तावेज तैयार करने की शिकायत, सीओ ने की जांच

Updated:
विज्ञापन

प्रज्ञा केंद्र में जांच करते सीओ औसाफ अहमद खां | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमड़ापाड़ा में फर्जी हस्ताक्षर से सरकारी दस्तावेज तैयार करने के मामले में सीओ ने तीन प्रज्ञा केंद्रों की जांच की और संदिग्ध कागजात जब्त किए.

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा: अंचल कार्यालय से जुड़े सरकारी कागजात पर कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार करने और उन्हें ऑनलाइन किए जाने की शिकायत के बाद गुरुवार को अंचलाधिकारी औसाफ अहमद खां ने तीन प्रज्ञा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाडेरकोला, शहरघाटी और जड़ाकी स्थित प्रज्ञा केंद्रों में उपलब्ध दस्तावेजों और ऑनलाइन किए गए आवेदनों की जांच की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंचल कार्यालय के एक कर्मचारी ने शिकायत की थी कि कुछ प्रज्ञा केंद्रों में अंचल से संबंधित दस्तावेजों पर कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर कर कागजात तैयार किए जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद सीओ ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान कुछ दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिन्हें जब्त कर अंचल कार्यालय लाया गया है। अब इन दस्तावेजों का कार्यालय में उपलब्ध मूल अभिलेखों से मिलान किया जा रहा है।

अंचलाधिकारी औसाफ अहमद खां ने बताया कि जब्त दस्तावेजों की जांच करायी जा रही है। उन्होंने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को निर्देश दिया है कि केवल सही और प्रामाणिक दस्तावेजों के आधार पर ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएं। जांच में फर्जीवाड़ा की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

प्रज्ञा केंद्र में जांच करते सीओ औसाफ अहमद खां | Prabhat Khabar Network
प्रज्ञा केंद्र में जांच करते सीओ औसाफ अहमद खां | Prabhat Khabar Network


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola