मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

मालपहाड़ी थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

पाकुड़. मालपहाड़ी थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. पहला मामला रंगामटिया निवासी अनिल हेंब्रम का है. अनिल हेंब्रम ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने को लेकर सात लोगों पर नामजद प्राथमिक दर्ज करने को लेकर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वही दूसरा मामला सीतापहाड़ी पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत उत्तम कुमार मंडल के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. उत्तम कुमार मंडल ने सीतापहाड़ी निवासी हैदर अली पर मारपीट गाली गलौज व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola