गंगा में डूबी दो बच्चियों का नहीं चला पता, तलाश जारी

धुलियान कागजीपाड़ा में रविवार की दोपहर गंगा नदी में डूबी दो बच्चियों का अब तक पता नहीं चला है.
फरक्का. शमशेरगंज थानांतर्गत धुलियान कागजीपाड़ा में रविवार की दोपहर गंगा नदी में डूबी दो बच्चियों का अब तक पता नहीं चला है. जानकारी के अनुसार, कागजीपाड़ा गांव की ही पाकिजा परवीन (सात वर्ष ) व सुहाना खातून (छह वर्ष) गंगा नदी में नहाने गयी थी. अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों बच्चियां नदी में डूब गयी, जिसे देखकर आसपास के लोग उस ओर दौड़े, लेकिन, तब तक बच्चियां नदी में लापता हो चुकी थी. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी. मौके पर पहुंची शमशेरगंज पुलिस गोताखोरों का सहारा लेकर शव बरामदगी का प्रयास कर रही है. समाचार लिखे जाने तक दोनों का शव बरामद नहीं सका था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










