चार पिस्टल व आठ मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार

राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स ने चार पिस्टल व आठ मैगजीन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.
फरक्का. राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स ने चार पिस्टल व आठ मैगजीन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. फरक्का थाने के आइसी नीलोत्पल मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थानांतर्गत न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के सामने एनएच-12 पर एसटीएफ ने उक्त दो व्यक्तियों को चिह्नित कर तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक कपड़े की पोटली में बांधे हुए चार पिस्टल एवं आठ मैगजीन बरामद हुआ. इसके बाद मुर्शिदाबाद जिला के डोमकोल निवासी इजाउर हक एवं मुस्तफा शेख को हिरासत में लेकर फरक्का थाने लाया गया, जहां पूछताछ के क्रम में दोनों ने बताया कि वे लोग हथियार व मैगजीन कलियाचक से डोमकोल ले जाने वाले थे. लेकिन, उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










