बिरसा मुंडा की जयंती पर मना जनजातीय गौरव दिवस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 5:19 PM

विज्ञापन

नसीपुर पंचायत अन्तर्गत कीर्तिपुर गांव में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से मेरा युवा भारत के बैनर तले जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़. सदर प्रखंड के नसीपुर पंचायत अन्तर्गत कीर्तिपुर गांव में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से मेरा युवा भारत के बैनर तले जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर मालार्पण कर किया गया. नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी शुभम चंद्रन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की ओर से वर्ष 2021 से जनजाति आदिवासी गौरव दिवस आरंभ किया गया था. इसमें भगवान बिरसा मुंडा के बलिदानों को याद किया जाता है. उनके द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को प्रेरित किया जाता है. मौके पर शिव शक्ति युवा क्लब के अध्यक्ष श्रीनाथ राजवंशी, कलाम सर, युवा क्लब के अध्यक्ष नूर आलम अंसारी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola