खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने का दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया.
पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. सेविकाओं को सही पोषण भी और बेहतर पढ़ाई भी का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक मंदोदरी देवी ने बताया कि सेविकाओं को बच्चों को खेल-खेल में बेहतर पढ़ाई कराने का तरीका सिखाया गया. साथ ही बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास कैसे करें इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इससे पूर्व सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का आकलन भी किया गया. प्रशिक्षक ने सेविकाओं को बताया कि केंद्र को कैसे साफ-सुथरा रखना है. बच्चों की ओर से बनाए गए रचनात्मक वस्तुओं को कैसे रखना है. मौके पर सभी सेविकाएं उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




