एफएसओ ने मिठाइयों के रंग व गुणवत्ता की जांच की

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ नगर. होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम को लेकर हिरणपुर व पाकुड़ में विशेष जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम को लेकर हिरणपुर व पाकुड़ में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) मनोज कुमार कर रहे थे. इस दौरान कुल पंद्रह मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में विभिन्न दुकानों से मिठाइयों का सैंपल लेकर रंग व गुणवत्ता की जांच की गयी, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई. वहीं, हिरणपुर क्षेत्र में कुछ दुकानों में साफ-सफाई की कमी व मिठाइयों को खुले में रखे जाने की स्थिति पाई गयी, जिस पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस दिया गया. मिठाइयों को ढककर रखने एवं स्वच्छता बनाए रखने का सख्त निर्देश दिये गये. निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण में शुद्धता व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, मिठाई एवं नमकीन में हानिकारक रंगों का प्रयोग न करने, एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक एवं पैकेज्ड पानी की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गयी. निरीक्षण के दौरान नमूने संग्रहित किया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola