कुएं में फंदे से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिरणपुर. हाथकाठी गांव में सोमवार अहले सुबह एक युवक का शव कुएं में फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है.

विज्ञापन

हिरणपुर. हाथकाठी गांव में सोमवार अहले सुबह एक युवक का शव कुएं में फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है. मृतक की पहचान शुभंकर दास उर्फ बुबाई (28) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने रस्सी के सहारे कुएं में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है. नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस कदम के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए. स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभंकर दास ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी, जिस कारण दोनों अलग हो गये थे. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. सुसाइड नोट समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola