रेल संपत्ति चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 19 Aug 2025 5:30 PM
पाकुड़. आरपीएफ ने सिक लाइन से रेल संपत्ति चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
पाकुड़. आरपीएफ ने सिक लाइन से रेल संपत्ति चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. नगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी रवि राय, बक्तिपाड़ा के विजय बागती व अभिराम राय को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ के एसआइ प्रभाकर चौधरी ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी पर सिक लाइन से इंजन के कुछ पार्ट्स की चोरी करने का आरोप है. तीनों को न्यायिक हिरासत साहिबगंज भेज दिया गया है. चोरी से संबंधित कुछ और जानकारियां प्राप्त हुई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार, एसएन कुमार, गौतम साह, कमलेश कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










