प्रमुख : नगर थाना से 100 मीटर दूर कई दुकानों में चोरी, व्यवसायियों में रोष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2026 5:05 PM
चोरों ने बर्तन दुकान से लेकर होटल तक में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर के व्यवसायियों में रोष व्याप्त है.
एक ही रात चोरों का उत्पात, बर्तन दुकान और होटल को बनाया निशाना लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता, पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावा प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर एक ही रात में अज्ञात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाकर उत्पात मचाया. चोरों ने बर्तन दुकान से लेकर होटल तक में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर के व्यवसायियों में रोष व्याप्त है. वहीं पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. हालांकि पुलिस ने जल्द ही चोरों तक पहुंचने का दावा किया है. बर्तन व्यवसायी शैलेंद्र साव ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 30 किलो कांस्य बर्तन चोरी कर ली गयी. कीमत लगभग 30 से 40 हजार रुपये बतायी जा रही है. वहीं शत्रुघ्न साव की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर वहां से सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके. हालांकि दुकान का तिरपाल फाड़ दिया गया. इधर, हाटपाड़ा स्थित हटिया परिसर में किराना व्यवसायी गोपाल साहा और तापेश की दुकानों का ताला तोड़ दिया गया. हालांकि वहां से किसी सामान की चोरी नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद दुकानदारों में भय का माहौल है. वहीं थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित शंकर होटल को भी चोरों ने निशाना बनाया. होटल संचालक शिव शंकर साह ने बताया कि चोर टाली उखाड़ कर होटल के अंदर घुस गये और करीब साढ़े आठ हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि उनके होटल में यह तीसरी चोरी की घटना है. एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










