युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

हिरणपुर. हिरणपुर बाजार स्थित नामोपाड़ा राय टोला में गुरुवार को एक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. हिरणपुर बाजार स्थित नामोपाड़ा राय टोला में गुरुवार को एक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 25 वर्षीय दयाल दत्ता के रूप में हुई है. परिजनों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी, हिरणपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ सैफ अली ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, दयाल दत्ता ने अपने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी. काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजन और मोहल्लेवालों ने दरवाजा तोड़ा. युवक फंदे से लटका हुआ मिला, उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि दयाल दत्ता ने तीन साल पहले हिरणपुर के सुंदरपुर निवासी बिदासा सेन से प्रेम विवाह किया था. उनके दो जुड़वा बच्चे भी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया. पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह मना जा रहा है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसआई किशोर टुडू ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola