मां विपत्तारिणी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा और हिरणपुर में पूजा में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

लिट्टीपाड़ा और हिरणपुर में पूजा में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मां विपत्तारिणी पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई. महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

प्रभात खबर टीम, पाकुड़

आषाढ़ माह में आयोजित होने वाली मां विपत्तारिणी पूजा शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई. महेशपुर, हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जीवन की विपत्तियों से रक्षा की कामना की. महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर में बंगाली समाज की सैकड़ों महिलाओं ने मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना की. व्रतियों ने 13 प्रकार के फल, फूल और मिष्ठान अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की. पूजा अनुष्ठान पुरोहित सोमनाथ पांडा, विष्णु पांडा और कृष्णो पांडा ने संपन्न कराया.

वहीं हिरणपुर प्रखंड के देवपुर मोड़ स्थित 24 प्रहर परिसर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. खिदिरपुर, मुर्गाडांगा समेत आसपास के गांवों से पहुंचे भक्तों ने मां की आराधना कर परिवार की मंगलकामना की. पूजा का संचालन पुरोहित तापस बनर्जी ने किया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार लाल धागा धारण किया. लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भी मां विपदतारिणी की पूजा पूरे विधि-विधान से संपन्न हुई. महिलाओं ने उपवास रखकर 13 प्रकार के फल, फूल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया.

पूजा अनुष्ठान पुरोहित लालू चक्रवर्ती ने कराया. पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और परिजनों की रक्षा की कामना के साथ पवित्र धागा बांधा. धार्मिक मान्यता है कि मां विपत्तारिणी की सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन की बाधाएं और संकट दूर होते हैं तथा परिवार पर मां की विशेष कृपा बनी रहती है. जिलेभर में पूजा को लेकर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola