आस्था की डोर से खींचा गया भगवान जगन्नाथ का रथ

Author Rakesh kumar|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
आस्था की डोर से खींचा गया भगवान जगन्नाथ का रथ

महेशपुर में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। भक्तों ने जयघोष के साथ रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

महेशपुर. महेशपुर ठाकुरबाड़ी एवं शिव मंदिर परिसर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद तीनों विग्रहों को भव्य रथ पर विराजमान कर आठ दिवसीय प्रवास के लिए मौसी घर ले जाया गया. पूजा-अर्चना प्रह्लाद पांडा, विष्णु पांडा, कृष्णो पांडा समेत अन्य पुजारियों ने संपन्न करायी. श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ विशाल रथ की रस्सी खींचकर आशीर्वाद प्राप्त किया. रथयात्रा के दौरान कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. रथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मौसी घर पहुंचा, जहां संध्या आरती हुई. भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महेशपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. मौके पर शिवम सिंह, रोनो सिंह, रिजु सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola