नीट यूजी 2026 में पाकुड़ के मंसूर आलम का शानदार प्रदर्शन, ऑल इंडिया रैंक 4967 हासिल

मंसूर आलम | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ के मंसूर आलम ने नीट यूजी 2026 में 621 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 4967 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. जानिए उनकी सफलता की पूरी कहानी.
संवाददाता, पाकुड़
पाकुड़ जिले के किस्मत कदमसार गांव के छात्र मंसूर आलम ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 16 जुलाई को घोषित परिणाम में मंसूर ने 720 में से 621 अंक प्राप्त कर 99.75 पर्सेंटाइल हासिल किया है. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 4967 मिली है. सामान्य (जनरल) श्रेणी में उनकी रैंक 2275 रही है.
मंसूर आलम पाकुड़ थाना क्षेत्र के झिकारहाटी पोस्ट अंतर्गत ग्राम किस्मत कदमसार गाँव के निवासी हैं. उनके पिता रफिकुल इस्लाम शांति मेडिकल का संचालन करते हैं, जबकि माता सगीरा बेगम कदमसार स्कूल में पारा शिक्षक के रूप में कार्य कर चुकी हैं. मंसूर की सफलता से पूरे परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है.
मंसूर ने कोलकाता के अल-अमीन मिशन से पढ़ाई कर नीट की तैयारी की. 21 जून 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में मंसूर ने भौतिकी में 99.75 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान में 99.80 पर्सेंटाइल और जीव विज्ञान में 95.16 पर्सेंटाइल प्राप्त किया. कुल 621 अंक के साथ उन्होंने देशभर में 4967वीं रैंक हासिल की.
मंसूर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अल-अमीन मिशन के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता का आधार रहा. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक योग्य डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है.
मंसूर के पिता रफिकुल इस्लाम एवं माता सगीरा बेगम ने कहा कि बेटे को डॉक्टर बनाना उनका वर्षों पुराना सपना था. आज उसकी मेहनत और लगन ने पूरे परिवार का सपना पूरा कर दिया. यह हमारे जीवन के सबसे खुशी के पलों में से एक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










