ePaper

बिहार में एआइएमआइएम की पांच सीटों में जीत पर पार्टी ने मनाया जश्न

Updated at : 16 Nov 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में एआइएमआइएम की पांच सीटों में जीत पर पार्टी ने मनाया जश्न

एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष शमशाद आलम के नेतृत्व में गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया.

विज्ञापन

गांधी चौक पर जिलाध्यक्ष शमशाद आलम के नेतृत्व में बांटी गयी मिठाई प्रतिनिधि, पाकुड़बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एआइएमआईएम समर्थकों में उत्साह का माहौल है. पार्टी की जीत पर जिले के एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष शमशाद आलम के नेतृत्व में गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. पटाखे फोड़कर जीत का स्वागत किया. जिला अध्यक्ष शमशाद आलम ने कहा कि यह जीत जनता के भरोसे की जीत है. पार्टी आने वाले दिनों में विकास और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करेगी. गांधी चौक पर जुटे लोगों ने नारेबाजी करते हुए पार्टी प्रत्याशियों को बधाई दी. भविष्य में बेहतर काम की उम्मीद जतायी. मौके पार्टी कार्यकर्ता पर इसाक शेख, तस्लीम आरिफ, हसन शेख, मो राज, मुकद्द आलम, मो महबूब आलम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola