प्रावि हाथकाठी हिन्दी में 14 बच्चों का मना जन्मोत्सव
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 20 Jan 2026 5:54 PM
हिरणपुर. प्रखंड के सभी विद्यालयों में मंगलवार को जन्मोत्सव सह तिथि भोजन का आयोजन किया गया.
हिरणपुर. प्रखंड के सभी विद्यालयों में मंगलवार को जन्मोत्सव सह तिथि भोजन का आयोजन किया गया. प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिन्दी में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. विद्यालय के कुल 14 बच्चों का सामूहिक रूप से जन्मोत्सव मनाया गया. बीइइओ सुधा कुमारी ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर जन्मदिन मनाया. वहीं, विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें विशेष तिथि भोजन कराया गया. रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला. मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आपसी प्रेम, सहभागिता और विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ता है. साथ ही बच्चों को पोषण के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाता है. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दीपक साहा, माता समिति व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










