पाकुड़ की स्वास्तिका ने माय भारत बजट क्वेस्ट में बिखेरा जलवा

Published at :16 Apr 2026 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ की स्वास्तिका ने माय भारत बजट क्वेस्ट में बिखेरा जलवा

पाकुड़. जिले की बेटी स्वास्तिका रानी को माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के राष्ट्रीय राउंड में आमंत्रित किया गया.

विज्ञापन

16 अप्रैल फोटो कैप्शन – संबोधित करती स्वास्तिका रानी संवाददाता, पाकुड़ जिले की बेटी स्वास्तिका रानी को माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के राष्ट्रीय राउंड में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया. यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 12 और 13 अप्रैल को रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ऑडिटोरियम में आयोजित हुई, कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष चर्चा हुई. मॉक महिला युवा संसद का आयोजन हुआ. इस सत्र में स्वास्तिका रानी ने सांसद और केंद्रीय मंत्री की भूमिका निभाते हुए अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल है. उन्होंने कहा कि पहले यह व्यवस्था पंचायत स्तर पर लागू की गयी थी, जिससे महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. अब इसे विधानसभा और लोकसभा तक विस्तार देकर महिलाओं को नीति-निर्माण में अधिक प्रभावी भूमिका दी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सिर्फ प्रतिनिधित्व ही नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त उपस्थिति प्रदान करता है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक समावेशी व मजबूत होगी. स्वास्तिका रानी ने राष्ट्रीय मंच पर बोलने के अवसर को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola