विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

हिरणपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन किया गया.
हिरणपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधा कुमारी ने किया. इसमें आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. क्विज दो श्रेणियों में आयोजित की गयी. वर्ग आठ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवपुर के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वर्ग छह व सात में मध्य विद्यालय धोवाडांगा के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी. वहीं, विज्ञान प्रदर्शनी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बीरग्राम के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवपुर, मध्य विद्यालय तारापुर, मध्य विद्यालय बरतल्ला, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिरणपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया, मध्य विद्यालय धोवाडांगा के बच्चों ने भाग लिया. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी किशन कुमार, बीआरपी संजय जायसवाल, लखीराम साहा, सुजाता सरकार, सुजीत कुमार चार एवं प्रवीण कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




