ओके00 बाल संसद में सीता कुमारी बनीं प्रधानमंत्री, मंत्री भी मनोनीत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2026 6:02 PM
दामिन प्लस टू उच्च विद्यालय राजाभीठा में बाल संसद गठन को लेकर प्रधानाध्यापक गणेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रधानमंत्री, मंत्रीगण सहित विभिन्न पदों पर बच्चों का मनोनयन किया गया। प्रधानाध्यापक ने बाल संसद के योगदान और बच्चों के अनुशासन बनाए रखने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और बच्चों का सहयोग विद्यालय के सुचारू संचालन के लिए जरूरी है। बैठक में कई शिक्षक भी उपस्थित थे। सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं।
प्रतिनिधि, बोआरीजोर दामिन प्लस टू उच्च विद्यालय, राजाभीाठा के प्रांगण में बाल संसद के गठन को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री के रूप में सीता कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री बंदना कुमारी, स्वच्छता मंत्री सुजाता सोरेन एवं सुशांति सोरेन, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री उचित टुडू एवं मनीषा हांसदा, पोषण मंत्री बिंदु कुमारी, उपस्थिति मंत्री छोटी कुमारी एवं हेमंती कुमारी, शिक्षा मंत्री लालकृष्ण रजवार, कौशल विकास मंत्री मर्सी मालतो, पर्यावरण मंत्री युनुस अंसारी एवं गंगाराम टुडू, खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री सोनी टुडू एवं लक्ष्मी कुमारी, संचार एवं संपर्क मंत्री आशा कुमारी एवं मनीषा कुमारी, जल मंत्रालय के कैलाश कुमार, गुरु नंदन कुमार, दीपक कुमार एवं विवेक कुमार को मनोनीत किया गया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि बाल संसद का अहम योगदान है. सभी बच्चे अपने-अपने कार्य को अच्छी तरह से संचालित करेंगे एवं विद्यालय में के साथ-साथ अनुशासन भी बनाए रखेंगे. मौके पर शिक्षक सुनील रामानी, उमाकांत शर्मा, उत्तम कुमार तिवारी, सबीना सोरेन, कुमार सानू, शंभू कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










