बासमती गांव में श्रीमद्भागवत कथा 26 मार्च से

अमड़ापाड़ा. प्रखंड के बासमती गांव स्थित श्री श्री 108 राधागोविंद मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं.
अमड़ापाड़ा. अमड़ापाड़ा प्रखंड के बासमती गांव स्थित श्री श्री 108 राधागोविंद मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. वृंदावन धाम के सुप्रसिद्ध कथावाचक शिवम कृष्ण जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे. आयोजन 26 मार्च की शाम छह बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी. आयोजन समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पाल ने बताया कि 27 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन संध्या सात बजे से रात ग्यारह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा. बताया कि लगभग 4000 वर्गफीट में पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. तीन अप्रैल को हवन की पूर्णाहुति होगी व महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. धार्मिक आयोजन को सफल के लिए समिति के सचिव प्रताप मंडल, कोषाध्यक्ष किशोर पाल, रंजीत पंडित, शिवशंकर पंडित, वीरेंद्र पाल सहित अन्य सक्रिय सदस्य भूमिका निभा रहे हैं. समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




