स्कूलों में सुचारू रूप से करें एमडीएम का संचालन : बीडीओ

Updated at : 23 May 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में सुचारू रूप से करें एमडीएम का संचालन : बीडीओ

हिरणपुर. प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन योजना) को लेकर शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

हिरणपुर. प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन योजना) को लेकर शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप ने की. स्कूलों में चल रहे मध्याह्न भोजन योजना के सुचारू संचालन, स्कूलों को राशि, चावल का आवंटन, सप्ताह में दो दिन अंडा दिए जाने पर चर्चा की गयी. कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है. इसलिए अभी ज्यादा साफ-सफाई पर ध्यान देना है. इसके लिए बीडीओ ने स्कूलों के प्रधानाध्यपक, रसोइया, संयोजिकाओं निर्देशित किया. कहा कि किसी भी स्कूल में एमडीएम बंद नहीं हो इसका ख्याल रखा जाए. बच्चों को पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई वातावरण में उपलब्ध कराए जायें. मौके पर सीओ मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बीपीओ किशन भगत, एमडीएम प्रभारी संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola