वीर सावरकर के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

इस दौरान युवाओं ने वीर सावरकर के जीवन व विचारों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया.
पाकुड़. युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को मेरा युवा भारत पाकुड़ की ओर से विनायक दामोदर वीर सावरकर की जयंती मनायी गयी. आयोजन मेरा युवा भारत पाकुड़ कार्यालय के सभागार में किया गया. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. इस दौरान युवाओं ने वीर सावरकर के जीवन व विचारों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया. वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर महान राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे. युवाओं को उनके आदर्शों व जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए. देश में ऐसे महापुरुषों का जन्म होना सौभाग्य की बात है. कार्यक्रम में भारत कुमार शाह, नूर आलम अंसारी, खुशबू पटवा सहित युवा क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत पाकुड़ के निर्देशानुसार आयोजित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










