स्कूलों में नैतिक व सामाजिक शिक्षा को बढ़ावा देना बहुत जरूरी

Updated at : 20 Jul 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में नैतिक व सामाजिक शिक्षा को बढ़ावा देना बहुत जरूरी

स्कूलों में नैतिक व सामाजिक शिक्षा को बढ़ावा देना बहुत जरूरी

विज्ञापन

डीपीएस स्कूल में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला, बोले वक्ता संवाददाता, पाकुड़ दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के तत्वाधान में सीबीपी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. डीपीएस के प्रधानाध्यापक जेके शर्मा और संत डॉन बॉस्को, पाकुड़ के प्रधानाचार्य शिव शंकर दुबे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे. डीपीएस पाकुड़, इलीट पब्लिक स्कूल पाकुड़ और डॉन बॉस्को स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया. इलीट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अभिजीत रॉय और डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक अमित कुमार मुख्य वक्ता थे. प्रशिक्षण का विषय “मूल्य आधारित शिक्षा ” था. डीपीएस के प्रधानाचार्य जे.के. शर्मा ने बताया कि सीबीएसई के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यस्त जीवनशैली में बच्चों को नैतिक और सामाजिक शिक्षा प्रदान करना है. “क्षमता निर्माण प्रशिक्षण ” का विषय “नैतिक एवम् सामाजिक शिक्षा ” इसलिए रखा गया क्योंकि “नैतिक शिक्षा ” छात्रों को सही-गलत का भेद सिखाती है और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाती है. शिक्षकों को बेहतर शिक्षण विधियों, तकनीकों और विषय-विशेषज्ञता के साथ छात्रों में नैतिकता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola