ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, एसपी ने कोषांग का किया उद्घाटन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2025 5:48 PM
प्रतिनिधि, पाकुड़। यातायात व्यवस्था सुधार के लिए एसपी निधि द्विवेदी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर में वाहन कोषांग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएसपी जितेंद्र कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन और अन्य अधिकारी मौजूद थे। एसपी द्विवेदी ने कहा कि ट्रैफिक समस्या बढ़ रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है। गश्ती दलों की संख्या बढ़ाई गई है और यातायात कोषांग की स्थापना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं को कम करना, यातायात नियमों का पालन कराना और यातायात प्रवाह को सुचारू रखना है। यातायात प्रभारी एवं अधिकारी यहां व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करेंगे।
प्रतिनिधि, पाकुड़. यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को एसपी निधि द्विवेदी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर में वाहन कोषांग का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी सह यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन और एससीडीपीओ महेशपुर विजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ रही है और इसे नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है. गश्ती दलों की संख्या बढ़ायी गयी है और यातायात कोषांग की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यातायात कोषांग का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं को कम करना, यातायात नियमों का पालन कराना और यातायात प्रवाह को सुचारू बनाए रखना है. यहां यातायात प्रभारी और संबंधित अधिकारी बैठकर कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करेंगे जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










