सेवा संपुष्टि व क्षतिपूर्ति अवकाश को लेकर प्लस टू शिक्षक संघ ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ में झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की सेवा संपुष्टि और क्षतिपूर्ति अवकाश दिलाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़: रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में शुक्रवार को झारखंड +2 शिक्षक संघ (पीजीटी), पाकुड़ की बैठक जिलाध्यक्ष उपमन्यु मिश्र की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव इशलाही परवीन ने किया. बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों, प्रयोगशाला सहायकों और लिपिकों की सेवा संपुष्टि कराने का निर्णय लिया गया. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से पत्र जारी कराने और संबंधित सूची प्रकाशित कराने का प्रस्ताव पारित किया गया.

वहीं जनगणना के दौरान मकान गणना, ग्रीष्मावकाश में कार्य, एसआईआर ड्यूटी और 20-21 जून को आयोजित योग दिवस के दौरान दी गई सेवाओं के बदले क्षतिपूर्ति अवकाश दिलाने का मुद्दा भी उठाया गया. संघ की ओर से इस संबंध में डीईओ कार्यालय से आदेश जारी कराने का निर्णय लिया गया. संगठन में अनुशासन को लेकर भी बैठक में सख्ती दिखाई गई. लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित पदाधिकारियों उपाध्यक्ष प्रमीला टुडू, उपकोषाध्यक्ष तारकनाथ मांझी, सहायक सचिव विकास प्रसाद मंडल और प्रवक्ता निर्मल हेम्ब्रम को कारण पृच्छा जारी करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कोषाध्यक्ष जीवन कुमार दास के इस्तीफे के बाद नए कोषाध्यक्ष के चयन पर भी चर्चा हुई. नए कोषाध्यक्ष के नाम की घोषणा अगली बैठक में की जाएगी.


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola