Pakur News: हिरणपुर पंचायत समिति के प्रमुख पद पर विनीता किस्कू निर्विरोध निर्वाचित
हिरणपुर पंचायत समिति की प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित विनीता किस्कू. | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ के हिरणपुर पंचायत समिति के प्रमुख पद पर विनीता किस्कू निर्विरोध निर्वाचित हुईं। अनुमंडल पदाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुई निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया।
प्रतिनिधि, हिरणपुर: पंचायत समिति हिरणपुर के प्रमुख पद पर शनिवार को विनीता किस्कू निर्विरोध निर्वाचित हुईं. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रमुख पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में पंचायत समिति के कुल 17 प्रत्यक्ष निर्वाचित सदस्यों में से 16 सदस्य उपस्थित रहे. प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करने का समय पूर्वाह्न 11 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया था. इस दौरान विनीता किस्कू ने प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.
प्रमुख पद के लिए नहीं आया दूसरा नाम निर्धारित समय तक प्रमुख पद के लिए किसी अन्य अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. निर्वाचन की सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद विनीता किस्कू को हिरणपुर पंचायत समिति के प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. उनके निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही पंचायत समिति को नया प्रमुख मिल गया. 17 में से 16 सदस्य रहे उपस्थित निर्वाचन के दौरान पंचायत समिति के कुल 17 प्रत्यक्ष निर्वाचित सदस्यों में से 16 सदस्य बैठक में उपस्थित रहे. प्रमुख पद के निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रमेश भगत
रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










