पाकुड़िया में पेट्रोल पंप पर सुरक्षा नियमों से रूबरू हुईं छात्राएं

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जानकारी लेती छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

पाकुड़िया के पीएमश्री कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने पेट्रोल पंप का शैक्षणिक भ्रमण कर अग्नि सुरक्षा और ईंधन भंडारण के नियमों की व्यावहारिक जानकारी ली।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया: पढ़ाई को कक्षा की चारदीवारी से बाहर ले जाने की पहल के तहत पीएमश्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं को शनिवार को पेट्रोल पंप का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. लोकल एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्राओं ने पेट्रोल पंप के संचालन, ईंधन के भंडारण और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं. कर्मचारियों ने उन्हें पेट्रोल और डीजल की बिक्री प्रक्रिया समझाने के साथ आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी. छात्राओं ने भी उत्सुकता के साथ सवाल पूछे और व्यावहारिक जानकारी हासिल की. पेट्रोल पंप संचालन की मिली जानकारी लोकल एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत छात्राओं को पेट्रोल पंप की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया. कर्मचारियों ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री तथा भंडारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. छात्राओं ने पेट्रोल पंप पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों को करीब से देखा. अग्नि सुरक्षा के नियमों को समझा भ्रमण के दौरान छात्राओं को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि पेट्रोल पंप परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए. साथ ही धूम्रपान से बचने और आग से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. जिज्ञासा के साथ छात्राओं ने पूछे सवाल छात्राओं ने पेट्रोल पंप की गतिविधियों को रुचिपूर्वक देखा और कर्मचारियों से अपनी जिज्ञासाओं से जुड़े सवाल पूछे. इस दौरान उन्हें पुस्तकीय ज्ञान से अलग वास्तविक कार्यस्थल की परिस्थितियों को समझने का अवसर मिला. व्यावहारिक जानकारी से बढ़ेगा आत्मविश्वास विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुजुला मुर्मू ने कहा कि छात्राओं को एक्सपोजर विजिट कराने का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ाने के साथ नई और उपयोगी जानकारियों से अवगत कराना है. ऐसे व्यावहारिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबों में पढ़ी बातों के साथ वास्तविक कार्यस्थल की जानकारी भी मिलती है. सड़क और पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को सड़क सुरक्षा, ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया. लोकल एक्सपोजर विजिट छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी अनुभव रहा. मौके पर प्रोग्राम हेड शिक्षक मोहम्मद शाहिद, शिक्षिका सतरूपा मुखर्जी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola