पाकुड़िया में 18 पंचायतों की योजनाओं की हुई समीक्षा, सदस्यों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक में मौजूद प्रमुख, बीडीओ व अन्य जनप्रतिनिधि. | Prabhat Khabar Network

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को हुई पंचायत समिति की मासिक बैठक में 18 पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की स्थिति पर मंथन हुआ. जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं. प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी ने क्षेत्र की समस्याओं को बैठक में प्रमुखता से रखने की अपील की, ताकि संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर उनका जल्द समाधान कराया जा सके. बैठक में 15 अगस्त के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई.

योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी एवं बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने की. बीडीओ ने पूर्ण, अपूर्ण, सक्रिय एवं निष्क्रिय योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली और योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई. पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से रखा. अधिकारियों का ध्यान इन समस्याओं के समाधान की ओर आकृष्ट कराया गया. 15 अगस्त के आयोजन पर भी चर्चा बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन समेत प्रखंड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया गया. मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी, एसआई नागेंद्र कुमार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, डॉ. अभय सर्राफ, बीपीओ जगदीश पंडित, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, बीपीआरओ नूरे आलम सहित विभिन्न पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola