निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य पूरी सतर्कता से करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य पूरी सतर्कता से करें : डीसी

पाकुड़ नगर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई. इ

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई. इसमें इआरओ, एइआरओ, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक जुड़े. डीसी ने कहा कि दूसरे राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद कभी भी एसआइआर की घोषणा हो सकती है. ऐसे में सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का प्रपत्र लंबित न रहे. सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए. उन्होंने प्री-रिवीजन गतिविधियों के तहत बीएलओ को क्षेत्र भ्रमण के दौरान नेशनल मकान संख्या कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि वर्तमान प्रगति संतोषजनक नहीं है, इसलिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यों की निगरानी करें. बीएलओ द्वारा लगाए जा रहे स्टीकर एवं संधारित रजिस्टर का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करें. डीसी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य पूरी सतर्कता, शुद्धता के साथ निष्पादित किए जाएं.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola