एनएच-333ए परियोजना के लिए मुआवजे का करें भुगतान : डीसी

पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में समाज कल्याण, भू-अर्जन एवं श्रम-कौशल विकास की बैठक हुई.
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में समाज कल्याण, भू-अर्जन एवं श्रम-कौशल विकास की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के रिक्त पदों से जुड़े लंबित प्रस्तावों को शीघ्र निष्पादित करने को कहा. पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत डेटा प्रविष्टि, टीएचआर वितरण एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर जोर दिया. 22 अप्रैल को प्रस्तावित बाल भोज कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए. वहीं 24 अप्रैल को पुनः समीक्षा की बात कही. भू-अर्जन मामलों की समीक्षा में उपायुक्त ने पाकुड़ बाईपास (शहरकोल–पियादापुर पथ) के लिए 7 मौजों की अधिसूचना एक सप्ताह में जारी करने का निर्देश दिया. एनएच-333ए परियोजना के तहत 20 करोड़ रुपये मुआवजा शीघ्र भुगतान करने को कहा. वहीं श्रम एवं कौशल विकास की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, श्रमिकों के निबंधन एवं जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया. नगर परिषद के सफाई कर्मियों के लिए विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










