पाकुड़ को नहीं मिल रही फुल लोड बिजली, लोग परेशान

Published at :20 Apr 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ को नहीं मिल रही फुल लोड बिजली, लोग परेशान

पाकुड़. इन दिनों गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली की आंखमिचौली भी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

बिजली की आंखमिचौली व लो वोल्टेज की समस्या प्रतिनिधि, पाकुड़. इन दिनों गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली की आंखमिचौली भी शुरू हो गयी है. शहरी व ग्रामीण इलाके के लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं. बिजली आने-जाने का सिलसिला दिन भर लगा रहता है. इसका खामियाजा सबसे ज्यादा बुजुर्गों बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. यही नहीं समस्या बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों के स्वास्थ्य और घरेलू कामकाज को बुरी तरह प्रभावित कर रही है, साथ ही छोटे उद्योगों और व्यवसायों को भी नुकसान पहुंचा रही है. बिजली विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. बिजली विभाग के अनुसार, फुल वोल्टेज नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है. जहां पर 60 केवी वोल्टेज चाहिए वहां पर 30 से 35 केवी वोल्टेज ही मिल रहे हैं, जिस कारण समस्या हो रही है. विद्युत कनीय अभियंता आशीष कुमार पटेल ने बताया कि में पावर ग्रिड से आपूर्ति के अनुसार वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण लो वोल्टेज की समस्या आ रही है. समस्या से वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है. बताया कि अमड़ापाडा के जियापानी में पावर ग्रिड का काम पूर्ण हो चुका है. बहुत जल्द वहां से विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी. विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाने से पाकुड़ पावर ग्रिड पर लोड कम होगा. लोड कम होने से लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola