निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने नरसिंह

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संस्थापक सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मो मकसूद आलम ने की.
पाकुड़ नगर. शहर के थानापाड़ा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संस्थापक सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मो मकसूद आलम ने की. बैठक में रिक्त प्रदेश अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के पद का चयन किया गया. बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष निधन के बाद पद रिक्त था. वहीं कोषाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था. सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नरसिंह महतो व कोषाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत गुप्ता का चयन किया गया. संरक्षक विजय कुमार, उपाध्यक्ष मो मकसूद आलम, महासचिव रामरंजन कुमार सिंह, सहसचिव विपीन कुमार सिंह, संगठन सचिव गब्रियल मुर्मू, संगठन सह सचिव नकुल मंडल, अंकेक्षक साइमन मैथ्यू एस्लै, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुषमा सिंह को बनाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










