बीज वितरण के लिए कृषक चयन को लेकर हुई बैठक

Updated at : 09 Jun 2025 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
बीज वितरण के लिए कृषक चयन को लेकर हुई बैठक

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में सोमवार को राज्य योजना अंतर्गत बिरसा फसल विस्तार, रबी फसलों के प्रत्यक्षण के लिए क्लस्टर एवं लाभुक कृषकों के चयन के लिए बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में सोमवार को राज्य योजना अंतर्गत बिरसा फसल विस्तार, रबी फसलों के प्रत्यक्षण के लिए क्लस्टर एवं लाभुक कृषकों के चयन के लिए बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने की. बैठक में प्रभारी बीएओ सुब्रत दास ने बताया कि रबी फसल जैसे मसुर, सरसों, मुंग, मक्के का बीज क्लस्टर वाइज किसानों के बीच निशुल्क वितरण किया जायेगा. बैठक में रबी फसलों के प्रत्यक्षण के लिए क्लस्टर एवं लाभुक कृषकों के चयन को लेकर चर्चा की गयी. पूर्व में जिस क्लस्टर की हिस्सेदारी न्यूनतम थी उसे प्राथमिकता देने की बात कही गयी. साथ ही उन्नत खेती के तकनीक पर भी चर्चा की गयी. उपस्थित सभी किसान मित्रों को कृषि कार्य में सक्रिय होने को कहा गया. मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी, पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा, पंचायत सचिव, सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा ओनल मरांडी, कृषक मित्र, मुखिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola