शनि महाराज मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा

शील दुर्गा मंदिर के निकट सार्वजनिक शनि महाराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी.
हिरणपुर.हिरणपुर बाजार के शील दुर्गा मंदिर के निकट सार्वजनिक शनि महाराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें कन्याओं ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए छठ तालाब पहुंची, जहां से जल लेकर रवींद्र चौक होते हुए वापस शनि महाराज मंदिर पहुंची. पुरोहित उत्तम चक्रवर्ती ने यजमान सुकुमार सेन को वैदिक मंत्रोचारण के साथ शनि महाराज की पूजा-अर्चना करायी. इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया. शनि महाराज मंदिर के सदस्यों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शनि महाराज के नये मंदिर की स्थापना की गयी है, जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना हो रही है. बताया कि प्रत्येक शनिवार को शनि महाराज मंदिर में पूजन का विशेष महत्व है. मौके पर तपन ठाकुर, सुभाष दे, भक्ति पूरण दे आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










