झामुमो ने महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

Updated at : 08 Mar 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

शहर के लड्डू बाबू आम बगान में झामुमो की महिला कार्यकर्ताओं ने विश्व महिला दिवस मनाया.

विज्ञापन

पाकुड़. शहर के लड्डू बाबू आम बगान में झामुमो की महिला कार्यकर्ताओं ने विश्व महिला दिवस मनाया. इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला जिला समिति की पूर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला सचिव माइकल मुर्मू व पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू शामिल हुए. झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि महिलाओं ने हर दौर में इतिहास रचा है, चाहे वो आजादी की लड़ाई हो, राष्ट्र निर्माण हो या नेतृत्व की नई ऊंचाइयां. झारखंड की अबुआ सरकार भी संकल्पित है कि हमारी मां-बहनें सिर्फ योजनाओं के लाभार्थी न बनें, बल्कि वे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनें. वहीं जिला सचिव माइकल मुर्मू व महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम ने विश्व महिला दिवस की बधाई दी.कहा कि नारी शौर्य, साहस और देश की शक्ति है. इस अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें. मौके पर सुशीला देवी, मुस्लेउद्दीन शेख, अब्दुल उदूद, मीना मुर्मू, कर्मिला मुर्मू, अन्ना हेंब्रम, अनिता मुर्मू, निर्मला मुर्मू, सुबासिनी मुर्मू, फुलमुनी मरांडी, गुड़िया देवी, केरोनिला किस्कू, सुशीला सोरेन, रीता सोरेन, पार्वती सोरेन, नाचन बास्की, बेटी हेंब्रम आदि महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola