आपसी विवाद में दो घायल, हंसुआ से वार कर किया जख्मी

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 28 May 2026 8:43 PM

विज्ञापन

किस्मत कदमसार पंचायत में आपसी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में देवेंद्र राजवंशी और प्रार्थना राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

पाकुड़. किस्मत कदमसार पंचायत में आपसी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में देवेंद्र राजवंशी और प्रार्थना राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में देवेंद्र राजवंशी के बाएं हाथ पर हंसुआ से वार किया गया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. वहीं प्रार्थना राजवंशी का हाथ टूट गया. घटना के बाद दोनों घायल मदद के लिए समाजसेवी अजहर इस्लाम के घर पहुंचे. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अजहर इस्लाम ने तत्काल थाना से संपर्क कर सहायता उपलब्ध करायी. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों का इंजरी कराया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अजहर इस्लाम ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola