ePaper

मिशन वात्सल्य योजना के बारे में दी गयी जानकारी

Updated at : 13 Sep 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
मिशन वात्सल्य योजना के बारे में दी गयी जानकारी

पाकुड़. सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग, रांची की ओर से आयोजित पांच दिवसीय वर्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. मिशन वात्सल्य योजना के तहत सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग, रांची की ओर से आयोजित पांच दिवसीय वर्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. समापन पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी शामिल हुए. दोनों अतिथियों ने संस्थान के सहायक निदेशक को शॉल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया. अंतिम दिन प्रथम सत्र की शुरुआत संस्थान की सहायक निदेशक अभिलाषा मिश्रा ने की. उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत कैंपेन, ऐन इनिशिएटिव्स ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड डवलपमेंट एंड द चाइल्ड मैरिज प्रोहिबिशन एक्ट-2006 के बारे में जानकारी दी. वहीं पीरामल फाउंडेशन से मीणा ठाकुर ने किशोरियों के सशक्तिकरण, जीवन कौशल, स्वास्थ्य जागरुकता पर जानकारी दी. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी व्यास ठाकुर ने समुदाय आधारित बाल संरक्षण तंत्र विषय पर जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola