हिरणपुर पुलिस ने कोयला लदे ट्रक पकड़ा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 4:51 PM

विज्ञापन

हिरणपुर. पुलिस ने हिरणपुर-बरहरवा मुख्य सड़क पर मिशन अस्पताल के समीप शुक्रवार को एक कोयला लदे ट्रक पकड़ा.

विज्ञापन

हिरणपुर. पुलिस ने हिरणपुर-बरहरवा मुख्य सड़क पर मिशन अस्पताल के समीप शुक्रवार को एक कोयला लदे ट्रक पकड़ा. इसके बाद ट्रक को हिरणपुर थाने की अभिरक्षा में रखा है. जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या- जेएच-02 एडीब्ल्यू/2987 कोयला लोड कर हिरणपुर से साहिबगंज की ओर जा रह था. इसी बीच मिशन अस्पताल के समीप ट्रक का टायर पंचर हो गया. सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस ने ट्रक की जांच कर उसे थाने लाया, जहां ट्रक ड्राइवर ने कोयला से संबंधित सभी कागजात थाना प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत किया. ट्रक को 12 नवंबर को रामगढ़ से निकलकर 13 नवंबर को साहिबगंज पहुंचना था. परंतु ट्रक निर्धारित समय पर अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पाया था. थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि कोयला लदे ट्रक के कागजातों की जांच की जा रही है. इसके बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola