यौन शोषण के आरोप में गोड्डा का युवक गिरफ्तार

यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है
हिरणपुर. यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गोड्डा जिले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार हिरणपुर क्षेत्र की एक युवती दुमका में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इस दौरान गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के घाट अमरपुर निवासी अभिषेक कुमार से प्यार हो गया था. आरोप है कि वह शादी का प्रलोभन देकर पांच साल तक यौन शोषण करता रहा. बाद में युवती से शादी करने से इनकार कर दिया. इस मामले में युवती के शिकायत पर थाना कांड संख्या 26/24 दर्ज किया गया है. हिरणपुर पुलिस ने नामजद आरोपी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










