शिविर में मोतियाबिंद का निशुल्क किया गया ऑपरेशन

Updated at : 10 Feb 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में मोतियाबिंद का निशुल्क किया गया ऑपरेशन

बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पुराना सदर अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया. इस शिविर में मरीजों के आंखों का निशुल्क ऑपरेशन कोलकाता के डॉ सुनील सुराना की टीम ने किया. उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले उसी के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से प्रोजेक्ट जागृति चलाया जा रहा है. उपायुक्त ने कहा एक महीने पहले हेल्थ हूल महोत्सव का आयोजन किया गया था. आज उसी परिपेक्ष में लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया गया. सभी मरीजों ने चार दिन पहले पुराना सदर अस्पताल में लगाए गए शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, उन सभी मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है. उपायुक्त ने रेड क्रॉस के सदस्य एवं लाइंस क्लब को इसके लिए धन्यवाद दिया. कहा कि आगे भी इस तरह का शिविर जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola