181 छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साइकिल वितरित

Updated at : 28 Jul 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
181 छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साइकिल वितरित

हिरणपुर. उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को आठवीं क्लास के छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को आठवीं क्लास के छात्र-छात्राओं के बीच प्रदत्त निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया. इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप एवं सीओ मनोज कुमार उपस्थित रहे. बीडीओ ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है, जो छात्रों के शैक्षणिक उन्नति में मददगार साबित होगी. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र योजना से प्राप्त साइकिल से समय की काफी बचत कर नियत समय पर स्कूल पहुंचेंगे. प्रखंड क्षेत्र के पांच मिडिल स्कूलों के छात्रों के बीच कुल 181 साइकिल का वितरण किया गया, जिसमें उमवि गोपालपुर के 36, उमवि सितपहाड़ी के 34, उमवि बरमसिया के 40, उमवि रामनाथपुर के 27, मवि धोवाडंगा के 44 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. मौके पर बीपीओ किशन भगत समेत कई शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola