धूलियान के पूर्व पार्षद मेहबूब आलम आवास योजना घोटाले में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
धूलियान के पूर्व पार्षद मेहबूब आलम आवास योजना घोटाले में गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज थाना क्षेत्र से पूर्व पार्षद मेहबूब आलम को सरकारी आवास योजना में अनियमितता और धन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वार्ड नंबर 16 के पीड़ितों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि उन्होंने 2021-22 में पद का दुरुपयोग कर लोगों से रकम ली, लेकिन पूरी राशि नहीं दी। पुलिस ने उनके घर से चेकबुक और बैंक दस्तावेज बरामद किए। गिरफ्तारी के बाद लोग “चोर-चोर ” के नारे लगाने लगे। जांच जारी है।

विज्ञापन

घर से चेकबुक और बैंक दस्तावेज बरामद, गिरफ्तारी के बाद लगे चोर-चोर के नारे छिपने की कोशिश नाकाम, निजी स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस ने दबोचा प्रतिनिधि, फरक्का मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धूलियान नगरपालिका के पूर्व पार्षद मेहबूब आलम को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया. मेहबूब आलम वर्तमान पार्षद रौशनआरा बीबी के पति हैं. उन पर सरकारी आवास योजना में अनियमितता और लाभार्थियों के पैसे हड़पने का गंभीर आरोप है. पुलिस सूत्रों के अनुसार नई सरकार के गठन के बाद वार्ड नंबर 16 के कई पीड़ित और आक्रोशित लोगों ने रविवार को उनके घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि वर्ष 2021-22 के दौरान पार्षद पद पर रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर कई लोगों से आवास योजना दिलाने के नाम पर रकम ली और योजना स्वीकृत होने के बाद भी लाभार्थियों की पूरी राशि हड़प ली. हंगामे के बाद मेहबूब आलम कथित रूप से धूलियान बाजार स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में छिप गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके घर से आवास योजना से संबंधित पांच से अधिक चेकबुक, बैंक खाते के दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद किए हैं. शमशेरगंज थाने के आईसी सुब्रत घोष ने बताया कि आवास योजना में वित्तीय अनियमितता और लाभार्थियों से धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की जा रही है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब उन्हें थाने ले जा रही थी तब बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने ‘चोर चोर’ के नारे लगाए. सोमवार को पुलिस ने आरोपित पूर्व पार्षद को जंगीपुर न्यायालय में पेश किया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की पड़ताल जारी है.

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola