रांची में बच्चा चोरी के बाद पाकुड़ पुलिस सतर्क, चलाया रोको-टोको अभियान

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 20 Jan 2026 5:47 PM

विज्ञापन

पाकुड़. रांची, धुर्वा के मल्लार कोचा से बच्चा चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमा बच्चा चोरों पर पैनी नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

मालपहाड़ी व मुफ्फसिल थाने में संदिग्ध व्यक्तियों से हुई पूछताछ प्रतिनिधि, पाकुड़. रांची, धुर्वा के मल्लार कोचा से बच्चा चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमा बच्चा चोरों पर पैनी नजर बनाए हुए है. इसी कड़ी में नगर, मालपहाड़ी और मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने रोको-टोको अभियान चलाया. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील की गयी है. नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि रांची में बच्चा चोरी की खबर के बाद पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपनी सतर्कता ही अपनी सुरक्षा है. बच्चों को स्कूल और ट्यूशन से समय पर घर पहुंचने का ध्यान रखना आवश्यक है. यदि बच्चा समय पर घर नहीं पहुंचे, तो इसकी जानकारी तुरंत परिजनों और पुलिस को दें. मंगलवार को नगर थाने की पुलिस ने रथ मेला मैदान में गुलगुलिया समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनके रहने और आने-जाने की जानकारी ली. मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता ने कहा कि बाहिरग्राम में समुदाय के लोगों को बच्चा चोरी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है. किसी भी बहकावे में न आने की सलाह दी जा रही है. हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार की बच्चा चोरी की घटना सामने नहीं आई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola