विधिक जागरुकता कार्यक्रम में पारिवारिक विवाद का हुआ समाधान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2026 5:16 PM
जेंडर रिसोर्स सेंटर में बाबुझूटी पंचायत के बड़ासिंहपुर गांव से जुड़े पारिवारिक विवाद का आपसी समझौते के माध्यम से समाधान कराया गया.
संवाददाता, पाकुड़ झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरुकता अभियान के तहत पाकुड़िया के डोमनगड़िया पंचायत में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा सचिव रूपा वंदना किरो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा रोकथाम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक दी गयी. लोगों से कानून के प्रति जागरूक रहने व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आगे आने की अपील की गयी. वहीं जेंडर रिसोर्स सेंटर में बाबुझूटी पंचायत के बड़ासिंहपुर गांव से जुड़े पारिवारिक विवाद का आपसी समझौते के माध्यम से समाधान कराया गया. दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सुलह करायी गयी, जिसके बाद मामला शांतिपूर्वक निबट गया. मौके पर जेंडर रिसोर्स सेंटर के सदस्य, पारा लीगल वॉलंटियर्स सीमा साहा, प्रियंका झा, मल्लिका सरकार समेत पंचायत के गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










