उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के बारे में मिली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के बारे में मिली जानकारी

पाकुड़. झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन व प्रतिस्पर्धा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जीएसटी विषयक उद्यमिता शिविर लगाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन व प्रतिस्पर्धा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जीएसटी विषयक उद्यमिता शिविर लगाया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया. ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण सुविधा का लाभ उठाया. विशेषज्ञों ने जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने, कर अनुपालन एवं व्यवसाय विस्तार से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी ने कहा कि एमएसएमइ क्षेत्र जिले की आर्थिक प्रगति का अहम आधार है. उन्होंने उद्यमियों से अपने व्यवसाय को औपचारिक रूप देने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि औपचारिक होने से वित्तीय सहायता, बाजार तक पहुंच और विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ मिलता है. इस अवसर पर राज्य कर पदाधिकारी जीरोध राम, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार सिंह, ईओडीबी प्रबंधक पूनम बर्मन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola