ePaper

जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी दीपावली, दीयों व लाइटों से जगमगाया घर

Updated at : 21 Oct 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी दीपावली, दीयों व लाइटों से जगमगाया घर

पाकुड़. जिले में सोमवार को दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी. इस दौरान शहर का हर घर रोशनी से जगमगता रहा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिले में सोमवार को दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी. इस दौरान शहर का हर घर रोशनी से जगमगता रहा. लोग सुबह से ही दीपावली की तैयारी शुरू कर दिए थे. शाम होते ही घरों में इलेक्ट्रिक लाइट व दीयों की रोशन से जगमगाने लगे. बच्चों और युवाओं ने विभिन्न प्रकार के पटाखें जलाकर दीपावली की खुशियां मनाई. लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामना दी. वहीं, देर रात को श्रद्धा भाव से श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा अर्चना की. शहर के कालीतल्ला स्थित श्मशान काली, नित्य काली मंदिर में मां काली की पूजा भक्तिपूर्ण माहौल में की गयी. मध्य रात्रि से पुरोहितों ने पूजा प्रारंभ कराया और अहले सुबह पूजा संपन्न हई. पूजा अर्चना एवं प्रतिमा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. नित्य काली मंदिर के पुरोहित भरत मिश्रा ने बताया कि मां काली की पूजा स्थानीय पुरोहितों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरोहितों की ओर से तांत्रिक विधि से कराई गयी. उन्होंने बताया कि पाकुड़ के मां नित्यकाली मंदिर में राजा-महाराजा के समय से काली पूजा होती आ रही है. बता दें कि नित्य काली मंदिर, मद्यपाड़ा, नीमतल्ला, कालिकापुर, रेलवे मैदान, राजापाड़ा इलाकों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola