कांग्रेसियों ने की संगठन मजबूती व गतिविधियों पर चर्चा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2025 6:23 PM

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम रविवार को कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम रविवार को कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बारी-बारी से भेंट-मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसमस्याओं व आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा की. इस अवसर पर उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों की बिजली, पानी, आपूर्ति, चापाकल, पीसीसी रोड, डीप बोरिंग समेत विभिन्न समस्याओं को एक-एक कर विस्तार से सुना. संबंधित विभागों से तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया. अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की. जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज की बैठक में अब तक लंबित जनसमस्याओं की समीक्षा की गयी. कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर पियारुल इस्लाम, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष मजीबुर रहमान, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola