प्रतिदिन यज्ञाहुती व मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ पाकुड़िया

पाकुड़िया. रामलला यज्ञ मैदान, पाकुड़िया में विष्णु महायज्ञ के उपलक्ष्य में प्रतिदिन हो रहे यज्ञाहुती, मंत्रोच्चार, अखंड हरिनाम कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है.
पाकुड़िया. रामलला यज्ञ मैदान, पाकुड़िया में विष्णु महायज्ञ के उपलक्ष्य में प्रतिदिन हो रहे यज्ञाहुती, मंत्रोच्चार, अखंड हरिनाम कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है. प्रतिदिन शाम को नये-नये भजन व प्रवचन की प्रस्तुति दी जा रही है. रविवार की रात अयोध्या धाम से पहुंची कथावाचिका प्रेमा सखी के कीर्तनमंडलियों ने संगीतमय रामकथा की प्रस्तुति दी. रामकथा को सुनकर लोग भक्ति रस में डूब गये. प्रवचन के माध्यम से भगवान राम की लीलाओं का दर्शन बोध कराया गया. धर्म अनुरूप आचरण के साथ दैनिक जीवन जीने का मार्ग बतलाया गया. श्री विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को दूर दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र यज्ञ मंडप की परिक्रमा की. यज्ञ स्थल पर स्थापित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की. अपनो के लिए मंगलकामना की. यज्ञ मंडप की परिक्रमा के दौरान भक्तों ने यज्ञ भगवान की जय, विष्णु भगवान की जय आदि के जयकारे लगाये, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा. पूजा-अर्चना के उपरांत लोगों के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया. विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाकर विधि व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




