डीसी ने की पीडीजे से शिष्टाचार भेंट, विधिक जागरुकता पर हुई चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2026 5:36 PM
इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिले में विधिक जागरुकता, न्यायिक पहुंच और आमजन को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई.
संवाददाता, पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिले में विधिक जागरुकता, न्यायिक पहुंच और आमजन को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने विधिक जागरुकता कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन और आमजन तक न्याय संबंधी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. विशेष रूप से ग्रामीण व वंचित वर्गों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क सहायता और न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रशासन, न्यायपालिका और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से ही विधिक सेवाओं को प्रभावी और जनोन्मुख बनाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










